फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात और लोगों ने जीती कोरोना से जंग, अस्पताल से मिली छुट्टी

विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल में स्वस्थ हुए लोगों को डिस्चार्ज करते डाँक्टर व अन्य कर्मी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। चंपावत जिले मेें कोरोना पॉजिटिव लोगों के ठीक होने की स्थिति में लगातार इजाफा हो रहा है। जिले में सात और लोग कोविड-19 संक्रमण से मुक्ति पा चुके हैं। इन सात लोगों को शनिवार को चंपावत जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब इन सभी सातों को सात दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इसी के साथ अब चंपावत जिले में 43 कोरोना पॉजिटिव के ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।  जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने बताया सैंपल लेने के 14 दिन पूरे होने पर शनिवार को सात लोगों को छुट्टी दे दी गई। ताली बजाकर इन सभी की हौसला अफजाई की गई। इससे पूर्व सभी का फिजीशियन डॉ. अजय कुमार ने परीक्षण किया। बताया कि किसी में भी बुखार, खांसी, जुकाम आदि के कोई लक्षण नहीं थे। सभी पूरी तरह स्वस्थ थे। गौरतलब हैं कि जिला अस्पताल से अब तक 32 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इसके अलावा इससे पूर्व सात कोरोना पॉजिटिव हल्द्वानी अस्पताल और चार लोग टनकपुर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। वहीं तीन कोरोना पॉजिटिव टनकपुर के ट्रॉमा सेंटर व एक हल्द्वानी राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। इसके अतिरिक्त लोहघाट क्षेत्र के एक कोरोना संक्रमित की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें