फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: इंजीनियरिंग कॉलेज से निकाले गए तीनों कर्मियों की सेवा हुई बहाल

Sun, 18 Jun 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
सीएम कैंप कार्यालय में नोडल अधिकारी केएस बृजवाल को ज्ञापन सौंपते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने अनुशासन तोड़ने के आरोप में बर्खास्त किए गेस्ट फैकल्टी समेत तीनों कर्मचारियों की सेवा बहाल कर दी है। रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर कैंप कार्यालय में हुई बैठक के बाद निदेशक ने सेवा बहाली के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

कॉलेज के निदेशक डॉ. अग्रवाल के साथ निकाले गए गेस्ट फैकल्टी अलप सिंह महर, दैनिक कर्मचारी मोहित गड़कोटी और तनुजा महरा का लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे। विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला एसडीएम और पुलिस के बाद मुख्यमंत्री तक भी पहुंचा। इस बीच निदेशक ने गेस्ट फैकल्टी अलप सिंह समेत तीनों कर्मचारियों को अनुशासन तोड़ने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद सीएम कैंप कार्यालय की ओर से दोनों पक्षों से वार्ता कर विवाद सुलझाने की कोशिश की गई थी लेकिन बात नहीं बनी।
बीते शनिवार को बर्खास्त दैनिक कर्मचारी मोहित गड़कोटी की ओर से तनाव में आकर जहर गटकने की घटना के बाद शासन-प्रशासन हरकत में आया। रविवार को सीएम कैंप कार्यालय में नोडल अधिकारी केएस बृजवाल और विधायक प्रतिनिधि दीपक चंद रजवार की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद कॉलेज के निदेशक डॉ. अग्रवाल ने बर्खास्त किए गए तीनों कर्मचारियों की सेवा बहाल के आदेश जारी कर दिए हैं। निदेशक का कहना है कि अनुशासनहीनता के मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसडीएम सुंदर सिंह, सीओ अविनाश वर्मा, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन

मोहित की हालत में पहले से सुधार
सेवा से बर्खास्त होने के बाद तनाव में जहर गटकने वाले इंजीनियरिंग कॉलेज के दैनिक कर्मचारी मोहित गड़कोटी की हालत इलाज के बाद सामान्य हो गई है। शनिवार को उप जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद मोहित को एहतियात के तौर पर हायर सेंटर रेफर किया गया था। संवाद
निदेशक और रजिस्ट्रार को हटाने के लिए सीएम को भेजा ज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे विवाद और निकाले गए कर्मचारी के जहर गटकने की घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल और रजिस्ट्रार को तत्काल हटाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने सीएम कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है।
उन्होंने कहा है कि निदेशक की ओर से बगैर कारण बताए तीन कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया जिससे कर्मचारी तनाव में हैं। उन्होंने कहा कि विवाद के कारण कॉलेज की बदनामी और छात्र-छात्राओं की शिक्षा प्रभावित हो रही है। इसे देखते हुए निदेशक और रजिस्ट्रार को तत्काल यहां से हटाया जाए।
ज्ञापन देने वालों में भाजपा जिला महामंत्री पूरन सिंह महरा, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, महामंत्री भुवन कलौनी, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख मोहन चंद, बनबसा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, जतिन देउपा, रवि प्रजापति, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप चंद्र पाठक आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें