फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर की खराबी दूर, बनने लगे ऑनलाइन प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सर्वर में आई खराबी के कारण ऑनलाइन प्रमाणपत्र न बनने से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। सर्वर की खामी दूर होने के बाद राजस्व विभाग से ऑनलाइन प्रमाणपत्र जारी होने लगे हैं।
विज्ञापन

करीब 20 दिनों से सर्वर की खराबी के कारण लोहाघाट, बाराकोट तहसील से ऑनलाइन प्रमाणपत्र जारी नहीं हो पा रहे थे, जिससे लोगों के विभिन्न काम अटक गए थे। एसडीएम आरसी गौतम और नायब तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया कि सर्वर में आई तकनीकी खामी के कारण ई-डिस्ट्रिक्ट की वेबसाइट नहीं चल पा रही थी। इस कारण ऑनलाइन प्रमाणपत्र जारी नहीं हो पा रहे थे। उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात से सर्वर की तकनीकी खराबी दूर हो गई थी। बृहस्पतिवार सुबह से ही विभिन्न प्रमाण पत्र जारी होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रमाणपत्रों में डिजिटल साइन होने लगे हैं। इसलिए जरूरी प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए अब प्रमाणपत्र की फाइल संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें