फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ईड़ाकोट में गहराया गंभीर पेयजल संकट

Thu, 22 May 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पेयजल समस्या से परेशान लोहाघाट के ईडाकोट के ग्रामीण एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देते हुए । संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। ब्लॉक लोहाघाट के भुमलाई ग्राम सभा के राजस्व ग्राम ईड़ाकोट में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। ग्रामीण पेयजल के लिए गाड़ गधेरों की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जल संस्थान पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पेयजल समस्या के समाधान के लिए एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीण शंकर दत्त तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीणों बताया कि पहले क्वेनौला योजना के तहत ईड़ाकोट को पानी की आपूर्ति होती थी लेकिन वर्तमान में एक बाल्टी पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जल संस्थान के अधिकारी इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से क्वेनौला योजना की जांच करवाकर गांव में समान रूप से पेयजल वितरण सुनिश्चित करने की मांग की है।
वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने कहा कि समस्या उनके संज्ञान में है और जल्द ही योजना का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इस दौरान मोहन चंद्र उप्रेती, हिमांशु तिवारी, गौरी शंकर उप्रेती, लक्ष्मी दत्त, गंगादत्त उप्रेती, कलावती देवी, प्रेमा तिवारी, विमला देवी, विद्या तिवारी, भास्कर राय मौजूद रहे।
विज्ञापन

चल्थी क्षेत्र में तीन दिन से पेयजल संकट

चंपावत। जिले के पालबिलौना क्षेत्र के चल्थी कठोल में पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति और बिजली संकट है। इससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश बोहरा ने बताया कि तीन दिन से नलों में पानी की बूंद नहीं आई है।

बताया कि बिजली का भी बहुत बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी को बताने के बाद भी कोई सुध नहीं ले रधा है। क्षेत्र में लगातार बिजली की समस्या तो थी। अब पेयजल की समस्या भी हो रही है। इससे लोगों को नदी नालों से पानी सर पर लाद कर लाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत सीएम पोर्टल और सीएम कैंप कार्यालय के माध्यम से की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें