चंपावत में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को पीएम और सीएम को भेजे पोस्टकार्ड को दिखाते हुए कर्मी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन संयुक्त मोर्चा ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे। कर्मचारी 31 अक्तूबर तक इस अभियान को चलाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र ने जनवरी 2004 से अक्तूबर 2005 से उत्तराखंड में पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त कर नई पेंशन व्यवस्था लागू की थी।
इस नई पेंशन प्रणाली में पेंशन की रकम अंतिम वेतन का 10 प्रतिशत भी नहीं है। इससे कर्मी भविष्य की आर्थिक सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद हैं। संयुक्त मोर्चा के जनपद अध्यक्ष इंदुवर जोशी और महासचिव दिवाकर हालदर के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अर्जुन छतोला, संगठन मंत्री विनोद गहतोड़ी, नीरज पांडेय, प्रकाश चंद्र, मुकेश सुतेड़ी, हीरा भट्ट, प्रिया गुंसाई, विजेयता राणा, अनीता जोशी, राकेश शर्मा, संजय पांडेय, शंकर पांडेय, हरीश चंद्र, विनोद कुमार, महेश सिंह, गिरीश पांडेय, त्रिभुवन अधिकारी आदि मौजूद थे। संवाद