फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमिता से महिलाओं को मिलेंगे स्वरोजगार के मौके

विज्ञापन
चंपावत में आरसेटी में अपराजिता की शपथ लेतीं महिला उद्यमी प्रशिक्षणार्थी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत चंपावत में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में महिला उद्यमियों को उद्यमिता के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

आरसेटी की ओर से आयोजित 21 दिनी प्रशिक्षण में रविवार को महिलाओं को ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया गया। लीड बैंक अधिकारी अरुण कुमार जोशी ने कहा कि उद्यमिता के सफल प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को स्वरोजगार के लिए बैंक पूरी मदद करेगा।
आरसेटी के निदेशक जनार्दन चिल्कोटी ने कहा कि अब उद्यमिता में महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। सिलाई-बुनाई सहित ऐसे कई उद्यम हैं जिन्हें घर में रहकर ही किया जा सकता है और अच्छी आय भी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

बाद में जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल ने महिलाओं को अपराजिता की शपथ दिलाते हुए भ्रूण हत्या न करने के अलावा महिला सशक्तीकरण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की जानकारी दी। वहां राजेश पंत, महेंद्र पटवा, छविदत्त पांडेय आदि थे।
इन महिला उद्यमी प्रशिक्षणार्थियों ने ली शपथ
खुशबू रावल, बबीता भट्ट, पुष्पा महर, ममता भंडारी, चंद्रकला, मीनाक्षी रावत, मीना, किरन गहतोड़ी, पूजा रावत, रश्मि ठाकुर, सुनीता पांडेय, अनीता, लक्ष्मी बगौली, बबीता गहतोड़ी, मालती राणा, प्रभा भट्ट, ज्योत्सना जोशी, रश्मि आर्या, धनी महर, भावना देउपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें