फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: छह विद्यार्थियों का उदीयमान खिलाड़ी योजना में चयन

Thu, 05 Oct 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा मिनी स्टेडियम में कराटे प्रशिक्षण लेने वाले छह खिलाड़ी मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना में चयनित हुए हैं। इन खिलाडि़यों को उत्तराखंड शासन और जिला खेल कार्यालय से प्रतिमाह दो हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन


बनबसा मिनी स्टेडियम के कराटे कोच और राष्ट्रीय रेफरी विजय रावत ने बताया कि बनबसा राजकीय महाविद्यालय के छात्र कृष्णकांत कौशल, पूजा महर और पूनम भंडारी के अलावा नकुल जोशी, नेहा जोशी, आकांक्षा मुरारी कराटे में चंपावत जिले से मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना में चयनित हुए हैं। बनबसा के इन खिलाडि़यों ने जिले के टाॅप छह खिलाड़ी होने का गौरव हासिल किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें