फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आदित्य और मानसी दौड़ी सबसे तेज

Thu, 05 Oct 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी को देकर सम्मानित करते अति​थि। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। शिक्षा विभाग की ओर से संकुल संसाधन केंद्र भुमलाई में छात्र-छात्राओं की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें आदित्य, मानसी ने बाजी मारी। पीजी कॉलेज खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिताओं का शुभारंभ रायनगर चौड़ी के ग्राम प्रधान जितेंद्र राय ने किया। प्रतियोगिता के संयोजक कैलाश ओली की देखरेख में आयोजित बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में आदित्य, नीरज, हिमांशु, बालिका वर्ग में मानसी, रिशिता, भूमि, 100 मीटर बालक वर्ग में आदित्य, नीरज, विराट, बालिकाओं में मानसी, भूमि, हेमा, 200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ आदित्य, नीरज, आर्यन, बालिकाओं में मानसी, हेमा, श्रेया, 400 मीटर बालक आदित्य, नीरज, आर्यन, बालिकाओं में मानसी, हेमा, भूमि पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। जीवन सिंह मेहता के संचालन में आयोजित प्रतियोगिता में भूमिका दीप जोशी, बृजेश कुंवर, देवेंद्र देव, भारती पांडेय, निर्मला टम्टा, सरस्वती अधिकारी, ओम प्रकाश भट्ट, सोनाली जोशी, चंचल सिंह, रीना बोहरा, निर्मला राय ने सहयोग किया।
विज्ञापन

तीन हजार मीटर दौड़ में गौरव ने मारी बाजी

मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। ब्लाॅक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुकाबले मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य विद्या मंदिर इंटर काॅलेज नवीन शर्मा ने शुरू कराए। सीनियर वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ में गौरव बसेड़ा और 1500 मीटर में ज्योति चुफाल ने प्रथम स्थान पाया। इस मौके पर आयोजक राइकाॅ के प्रधानाचार्य हरीश नाथ, कैलाश कोरंगा, समन्वयक देवेंद्र राम, गजराज पांगती, विनय पांगती, गोविंद राम, प्रकाश आर्या, बसंती कन्याल, द्रौपदी चुफाल, प्रकाश बुर्फाल, कमलेश यादव आदि रहे।


फर्राटा में दीपांशु, अंकित, प्रियांशु प्रथम
चंपावत। जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ मैदान में दो दिनी ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने किया।
अंडर-14 बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में दीपांशु रावत प्रथम, नीतीश भट्ट द्वितीय और हार्दिक चौधरी ने तृतीय स्थान पाया।
100 मीटर की फर्राटा में दीपांशु भट्ट, अंकित जोशी, प्रियांशु महर ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान, 200 मीटर में अंकित जोशी, प्रियांशु महर, आर्यन सिंह, 400 मीटर में राजीव महर, अर्जुन बोहरा, आरुष कुंवर, 600 मीटर में राजीव महर, अंकित महर, हिमांशु प्रसाद, बालिका वर्ग में 200 मीटर में मीनाक्षी पांडे, पूजा महर, जयंती महर पहले तीन स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वहां बंशीधर थ्वाल, रुद्र सिंह बोहरा, मुकेश वर्मा, अमित वर्मा, महेंद्र बोहरा, प्रदीप बोहरा, रघुराज देउपा, कमल गहतोड़ी, राजेंद्र बिष्ट, नवीन सक्टा, कृष्ण सिंह, मुकेश टम्टा, गीता वर्मा, तनुजा वर्मा, भावना उपाध्याय, नीलम वर्मा, लक्ष्मी बोहरा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें