फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाराकोट में ब्लाॅक प्रमुख पद पर सीमा और सुनीता में मुकाबला

Wed, 13 Aug 2025 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में विकास खंड बाराकोट में ब्लाॅक प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला है। भाजपा बाराकोट सीट पर एकतरफा जीत का दावा कर रही है तो दूसरी ओर निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक भी जीत का दम भर रहे हैं।
विज्ञापन

20 क्षेत्र पंचायत सदस्यों वाले बाराकोट ब्लाॅक में ब्लाॅक प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी सीमा आर्या पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरी हैं। दूसरी ओर निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता विश्वकर्मा भी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटी हैं। दोनों ही प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिए दरबान सिंह और देवेंद्र सिंह और कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए केशवी देवी और कमला देवी चुनाव मैदान में हैं। संवाद


लोहाघाट में महेंद्र और अंकिता आमने-सामने, दोनों ने झोंकी ताकत
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट में ब्लाॅक प्रमुख पद के लिए कांटे का मुकाबला चल रहा है। भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह ढेक मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटे हैं, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी अंकिता बोहरा ने भी पूरी ताकत झोंकी हुई है। 34 क्षेत्र पंचायत सदस्यों वाले लोहाघाट ब्लाॅक में 18 सदस्यों का जादुई आंकड़ा जुटाने के लिए दोनों ही प्रत्याशियों और उनकी समर्थकों ने ऐड़ी-चोटी का जोर लगाया हुआ है। दोनों ही प्रत्याशियों की ओर से जीत दंभ भी भरा जा रहा है। अब देखना होगा 14 अगस्त को होने वाले मतदान में किसके सिर पर ब्लाॅक प्रमुख का ताज सजेगा। इसके अलावा ज्येेष्ठ उप प्रमुख के लिए प्रकाश सिंह व किशोर सिंह रावत जबकि कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए शोबन सिंह और प्रकाश चंद्र चुनाव मैदान में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें