फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे पानी को रोकने की मांग

Mon, 17 Oct 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
गंदे पानी को रोकने की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।  नगर से सटे क्षेत्र में सीवर, गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था के बिना काटी गई कॉलोनियों की गंदगी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। विष्णुपुरी कॉलोनी, ज्ञानखेड़ा, मनिहारगोठ के प्रभावित ग्रामीणों ने एसडीएम अनिल कुमार चन्याल के समक्ष कड़ा रोष जताया। ग्रामीणों ने तत्काल गंदे पानी से निजात न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम शीघ्र बैठक आहूत कर समस्या के निदान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


  ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा कि विष्णुपुरी कॉलोनी, ज्ञानखेड़ा, मनिहारगोठ के मध्यम से होकर एक सूखा नाला जाता था। पिछले कुछ वर्षों से बिना प्लानिंग, बगैर नक्शा पास किए कट रही कॉलोनियों का पानी, सीवर इस नाले में बह रहा है। नया टैक्सी स्टैंड बनने से पालिका की ओर से भी सीवर का पानी इसी नाले में डाल दिया गया है। हल्की बरसात होते ही नाला विकराल रूप ले रहा है, उसका गंदा पानी सीधे उनके गांवों में घुस रहा है। उन्होंने तत्काल गंदे नाली के पानी से निजात दिलाने की मांग की।

साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने की दशा में प्रभावित ग्राम स्तर पर नाले को बंद कर देंगे। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में जून 2013 से लगातार अनेक बार समस्या के समाधान के लिए शासन को अवगत कराया जा रहा है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। एसडीएम ने आक्रोशित ग्रामीणों से कहा कि वह शीघ्र की ग्राम प्रधान, पालिका ईओ की बैठक बुलाकर इसके समाधान का प्रयास करेंगे। एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, भाजपा नेता सुभाष बगौली, मनिहारगोठ के प्रधान अमजद हुसैन, ग्राम प्रधान विनोद वर्मा, नित्यानंद जोशी, नंदाबल्लभ जोशी, गंगा तिवारी, भवान सिंह, जमन सिंह, मोहन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें