कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज लेते चंपावत जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरके जोशी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट। जिला अस्पताल चंपावत और उप जिला अस्पताल लोहाघाट में कोरोना वारियर्स का द्वितीय चरण का टीकाकरण शुरू हो गया है। जिला अस्पताल में पहले दिन 118 लोगों को दोबारा वैक्सीन लगाई गई।
सबसे पहले पीएमएस डॉ.आरके जोशी को टीका लगाया गया। इस दौरान डॉ.अंकुर, नारायणी बिष्ट, कमल जोशी ने टीकाकरण कार्य में सहयोग किया। लोहाघाट उप जिला अस्पताल में पहले दिन 107 लोगों को दोबारा वैक्सीन लगाई गई। शुक्रवार को चिकित्साधीक्षक डॉ.जुनैद कमर के दिशा निर्देशन में एएनएम विमला कोहली, फार्मासिस्ट मनोज कुमार ने वैक्सीनेशन किया। डॉ.जुनैद ने बताया कि दूसरे चरण में 107 कोरोना वारियर्स को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 13 नए लोगों को भी वैक्सीन लगाई गई। डॉ.जुनैद ने बताया कि कोरोना वैक्सीन लगने के बाद किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कतें नहीं हुई। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी है। वैक्सीनेशन में फार्मासिस्ट सुनीता पाटनी, मोहित फर्त्याल आदि ने सहयोग किया।