फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर उप जिला अस्पताल में एक सप्ताह में लगेगी दूसरी डायलिसिस मशीन

Thu, 19 Mar 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर। जिले के मैदान उप जिला अस्पताल टनकपुर में दूसरी डायलिसिस मशीन लगाई जाएगी। इससे बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। वर्तमान में मरीजों की संख्या अधिक होने पर एक मशीन से सभी मरीजों को इलाज मिलना मुश्किल हो रहा है। अगले हफ्ते तक मशीन आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

टनकपुर उप जिला अस्पताल मैदान का महत्वपूर्ण अस्पताल है। पूर्णागिरि धाम के चलते अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त करने की जरूरत है। ऐसे में अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने का का काम किया जा रहा है, इससे पूर्णागिरि धाम में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। सीएम डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि अस्पताल में लगी डायलिसिस मशीन से तीन मरीजों के ही डायलिसिस हो पा रहे हैं। एक डायलिसिस में करीब चार घंटे का समय लगता है। ऐसे में अन्य मरीजों के डायलिसिस नहीं हो पा रहे हैं। सीएसआर मद से दूसरी डायलिसिस मशीन लगाई जा रही है। एक हफ्ते में दूसरी मशीन आ जाएगी।
कार्यदायी संस्था रीनल हेल्थ केयर के तकनीशियन रघुवीर राजपूत ने बताया कि वर्तमान में आयुष्मान कार्ड से फ्री और आपातकालीन में 2500 रुपये लिया जाता है। जबकि सामान्य समय में 2000 रुपये शुल्क निर्धारित है। बता दें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 14 मार्च को अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें