फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराकोट में केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन की तलाश शुरू

विज्ञापन
बाराकोट के क्वांरकोली क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय भवन के लिए भूमि की तलाश करते शिक्षाधिकारी व - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए भूमि की तलाश शुरू हो गई है। इसके तहत बीईओ आरआर लोहिया के नेतृत्व में टीम ने दो स्थानों पर भूमि का निरीक्षण किया। सीईओ आरसी पुरोहित के निर्देश पर बृहस्पतिवार को टीम ने क्वारंकोली और पम्दा के लड़ीधुरा क्षेत्र में खाली भूमि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बीईओ ने बताया कि जमीन का चयन होने के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। ज्येष्ठ उपप्रमुख नंदाबल्लभ बगौली ने बताया कि पठलती, बर्दाखान के लोगों ने भी केंद्रीय विद्यालय निर्माण के लिए स्वेच्छा से अपनी जमीन देने की पेशकश की है। टीम में उप खंड शिक्षाधिकारी भानुप्रताप सिंह, आरआर लोहिया, मदन मोहन आदि जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें