फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एसडीएम ने अल्ट्रासाउंड केंद्रों का किया निरीक्षण

Fri, 10 Oct 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में निरीक्षण के दौरान एक अस्पताल के अ​भिलेख जांचते एसडीएम अनुराग आर्य। स्रोत : सूचना विभ
विज्ञापन
चंपावत। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम के अनुपालन में चिकित्सा संस्थानों में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसडीएम अनुराग आर्य ने नगर के निजी अस्पताल सहित जिला चिकित्सालय स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्र का निरीक्षण किया। इसमें रिकॉर्ड संधारण, गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, एफ-फॉर्म भरने की प्रक्रिया सहित अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड मशीनों के पंजीकरण, संचालन संबंधी प्रमाणपत्रों और लाइसेंस को जांचा।
उन्होंने केंद्र संचालकों और संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि भ्रूण लिंग परीक्षण की किसी भी गतिविधि पर पूर्ण प्रतिबंध है तथा अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन अनिवार्य है। एसडीएम आर्य ने कहा कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें