फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी में जिले का नाम तक नहीं लिख पाए जीआई के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। एसडीएम दयानंद सरस्वती ने सोमवार को एसएस रावत जेएस रावत राधेहरि राजकीय इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। देखा कि कक्षा छह, सात, आठ के छात्र कक्षा समय पर विद्यालय प्रांगण में घूमते मिले, विद्यालयों की दीवारों पर गुटखों की पीक देखने को मिली। बच्चे अंग्रेजी में जिले का नाम तक नहीं लिख पाए। इसलिए एसडीएम ने शिक्षकों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने स्थिति में सुधार न होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसडीएम सरस्वती सोमवार को अपने स्टेनो भूपेंद्र सिंह के साथ लेकर स्कूल समय पर अचानक जीआईसी पहुंचे। देखा कि कई छात्र स्कूल प्रांगण में मौजमस्ती कर रहे थे। एसडीएम को देख शिक्षकों समेत बच्चे भी सकपका गए। आनन-फानन में शिक्षकों ने प्रांगण में घूम रहे तीन कक्षाओं के बच्चों को एक ही कक्षा में बैठा दिया। इसका पता चलने पर एसडीएम बिफर पड़े।
बच्चों से अंग्रेजी में चंपावत जिले का नाम लिखने को कहा गया तो वह सही नाम और जूनियर कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चे पहाड़े तक नहीं लिख पाए। उच्च कक्षा के बच्चों के बारे में पूछा गया तो शिक्षकों ने बताया कि कक्षा नौ और 11वीं के छात्र शैक्षिक टूर पर गए हैं। एसडीएम ने प्रभारी प्रधानाचार्य पीएन त्रिपाठी और शिक्षकों को शिक्षा के माहौल में सुधार, सफाई व्यवस्था सुधारने और शिक्षा के स्तर में सुधार की कड़ी चेतावनी दी। बताया कि वह दोबारा औचक निरीक्षण करेंगे। तब तक व्यवस्था न सुधरने पर संबधित शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें