टनकपुर में एसडीएम आवास का घेराव करती महिलाएं।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। राशन नहीं मिलने से परेशान वार्ड चार की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को निषेधाज्ञा तोड़कर एसडीएम आवास का घेराव कर दिया। एसडीएम दयानंद सरस्वती ने तीन माह का एडवांस राशन दिलाने का भरोसा देकर महिलाओं को लौटाया।
बृहस्पतिवार की सुबह राज्य खाद्य योजना के कार्ड धारक वार्ड चार की महिलाएं राशन नहीं मिलने की समस्या लेकर पहले तहसील गेट पर पहुंची। सुरक्षा कर्मियों ने महिलाओं को गेट के अंदर नहीं आने दिया तो उन्होंने एसडीएम आवास का घेराव कर दिया। महिलाओं ने एसडीएम को बताया कि राज्य खाद्य योजना कार्ड धारक होने बाद भी उन्हें मुफ्त राशन नहीं मिल रहा है। जबकि सरकार की ओर से अन्य लोगों को मुफ्त मेें राशन दिया जा रहा है। लॉकडाउन के कारण उनके समक्ष खाद्यान्न की समस्या पैदा हो गई है। परिवार के लिए दो वक्त का भोजन जुटाना भी मुश्किल बना हुआ है। एसडीएम ने महिलाओं को तीन माह का एडवांस राशन दिलाने का आश्वासन दिया। घेराव करने वालों में दुलारी, नाजमा, आसमा, रेशमा, तस्मीलन, साजीम आदि शामिल थे। संवाद