बाराकोट में बंदरो के हमले के बाद स्कूटी से गिरकर चोटिल अशोक।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट क्षेत्र बंदरों के हमले से एक स्कूटी सवार गिरकर घायल हो गया। रविवार को स्कूटी से अपने घर से बाराकोट बाजार जा रहे अशोक पर बंदरों ने हमला कर दिया। स्कूटी से गिरने से अशोक के हाथ-पांव में चोट आई। जिसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद अशोक को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी सहित तमाम लोगों ने बन विभाग से जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद