फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरा देवी तेरो केसों नाच...

विज्ञापन
लोहाघाट के पाटन पाटन गांव में गौरा महेश्वर की प्रतिमाओं को नाच गाने के साथ विर्सजन को ले जातीं मह? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट ब्लाक के ग्राम सभा पाटन-पाटनी में गौरा-महेश्वर के विसर्जन के साथ लोक पर्व सातूं-आंठू का समापन हो गया। समापन पर महिलाओं ने गौरा देवी तेरो केसो नाच समेत कई गीत प्रस्तुत किए। वहीं सुंई खैसकांडे गांव में गौरा महोत्सव में चल रहे महोत्सव में महिलाओं ने गौरा-महेश्वर की पूजा-अर्चना करने के साथ आशीर्वाद लिया गया।
विज्ञापन

पाटन-पाटनी के पाल देवती मंदिर में भजन-कीर्तनों के साथ गौरा-महेश्वर का विसर्जन किया। इस मौके पर लीला पांडेय ने गौरा देवी तू जाली सौरास, घर बैना तू रौली कस्यीक्यां, पुष्पा कुलेठा ने क्या खा क्या ला जाली गौरा देवी, माया पाटनी ने गौरा देवी तेरो केसो नाच गीत प्रस्तुत किया। महिलाओं ने गौरा महेश्वर से कोरोना संक्रमण से जल्द मुक्ति और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर हेमा पाटनी, कविता पाटनी, प्रभा पाटनी, हीरा पाटनी, चंपा पाटनी, ममता पाटनी, हेमा तिवारी, विमला पाटनी, चनी देवी, पूनम पाटनी, कनिका, मंजू, पुष्पा आदि मौजूद थे। इधर सुंई खैसकांडे गांव में गौरा महोत्सव का सोमवार को समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें