सीआरसी सुतेड़ा और सीआरसी चौड़ाकोट में विज्ञान महोत्सव आयोजित किया गया। जूनियर हाईस्कूल सुतेड़ा में हुए विज्ञान गणित प्रोजेक्ट में जीआईसी चौमेल की ज्योति महर, जीआईसी मऊ के अजय सामंत, सुतेड़ा के गोविंद सिंह पहले तीन स्थान पर रहे। टीएलएम में जीआईसी चौमेल ने पहला, जीआईसी मऊ ने दूसरा, मेजबान रापूमावि सुतेडा तीसरे स्थान पर रहा। क्विज में सुतेड़ा ने पहला, जीआईसी मऊ, जीआईसी चौमेल ने दूसरा स्थान पाया। प्रधानाध्यापक जगदीश तड़ागी के संचालन में संकुल समन्वयक कैलाश नाथ गोस्वामी ने पुरस्कार बांटे। आयोजन में सहदेव पुनेठा, राम प्रसाद, राजेंद्र नाथ, मोहित जोशी, फतेह सिंह मेहता ने सहयोग किया।
उधर, सीआरसी चौड़ाकोट में जीआईसी के प्रधानाचार्य चक्रधर कर्नाटक ने विज्ञान महोत्सव का आगाज किया। रबीश पचौली और प्रदीप जोशी के संचालन में सीआरसी के सभी विद्यालयों के छठी से आठवीं कक्षा तक के 50 बच्चों ने भाग लिया। विज्ञान, गणित क्विज में बुंगाबीड़ के मुकेश, हिमांशु, सुचिता ने पहला, जीआईसी चौड़ाकोट की संजना, बबलू, मयंक ने दूसरा, डसिया चामी के बच्चों ने तीसरा स्थान पाया। टीएलएम में योगेश कुमार, मुकेश कुमार, राहुल सिंह, बाल शोध में दीपांशु, पंकज कुमार, पूरन सिंह पहले तीन स्थान पर रहे। सीआरसी समन्वयक गंगाधर भट्ट ने पुरस्कार बांटे। ललिता गहतोड़ी, विक्रम नाथ, दीपक भट्ट आदि ने सहयोग किया।