फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान-गणित मेले में आकर्षक मॉडल 

Fri, 16 Dec 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञान-गणित मेले में आकर्षक मॉडल  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ब्लाक संसाधन केंद्र में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान (विज्ञान-गणित मेला) का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल फोर्ती के छात्र-छात्राएं छाए रहे। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ लोहाघाट के खंड शिक्षाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में में पहुंचे पूरन लाल चौधरी और ईश्वरी लाल साह ने किया।
विज्ञापन


शिक्षक उत्तम सिंह फर्त्याल की अध्यक्षता और जीवन मेहता के संचालन और ब्लाक समन्वयक भुवन चंद्र जोशी के संयोजन में आयोजित उच्च प्राथमिक वर्ग की विज्ञान गोष्ठी में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के निखिल पुनेठा, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय पऊ के लोकेश ओली, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फोर्ती की दीक्षा पहले तीन स्थानों पर रहे।

विज्ञान गणित वाद-विवाद प्रतियोगिता में निडिल की हेमा बोहरा, मंगोली की दीपा, फोर्ती की दीक्षा, विज्ञान गणित क्विज में फोर्ती के निखिल पुनेठा, राईकोट महर के सूरज चंद्र भट्ट, दुधपोखरा की आंचल अधिकारी, विज्ञान गणित मॉडल में फोर्ती, पऊ, दुधपोखरा पहले तीन नंबर पर रहे। आयोजन और निर्णायकों में प्रमोद पाटनी, एलएस मेहता, चंद्र किशोर  पांडेय, करुणा भट्ट, नीरू बिष्ट, नागेंद्र जोशी, बीना टम्टा, नीमा टम्टा, विमला सुकोटी, किरन पंगरिया, महेश चंद्र खोलिया, चंद्र किशोर पांडेय, दिवाकर सिंह, भैरव गिरि, विपुल पोखरियाल, पुष्कर नाथ, सुशीला चौबे आदि  शिक्षक शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें