टनकपुर (चंपावत)। मौसम विभाग के भारी बरसात के पूर्वानुमान पर जिला प्रशासन ने सोमवार को जिले सभी शासकीय, अशासकीय और निजी स्कूलों में कक्षा एक से कक्षा 12वीं तक संचालित शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट हेमंत कुमार ने रविवार को आदेश जारी किया है। संवाद