फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पाटन के जवान का ड्यूटी के दौरान निधन

Sun, 21 Jul 2024 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
दयाल राम, फाइल फोटो
विज्ञापन
लोहाघाट(चंपावत)। गुजरात के कच्छ भारत-पाकिस्तान बार्डर पर डयूटी के दौरान बीएसएफ के हवलदार का निधन हो गया है। पार्थिव शरीर देर शाम लोहाघाट पहुंचने की संभावना है। सोमवार को ऋषेश्वर श्मशान घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। सैनिक की मौत से क्षेत्र में गमगीन माहौल है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर पेट्रोलिंग के दौरान ग्रामसभा पाटन पाटनी के मल्ला पाटन निवासी हवलदार दयाल राम (49) अत्यधिक गर्मी और डिहाइड्रेशन के कारण बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में बीएसएफ कैंप ले जाया गया। यहां इलाज कर रहे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हवलदार दयाल के निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम है। उनकी पत्नी ममता देवी बेसुध हैं। झुमाधुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन पाटनी ने बताया मृतक हवलदार 1997 में बीएएसएफ में भर्ती हुए थे। उनके तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी मुस्कान (20), छोटी बेटी मल्लिका (19) और सबसे छोटा बेटा प्रियांशु (16) का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके निधन पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, गोविंद वर्मा, प्रकाश सिंह बोहरा, मोहन चंद्र पाटनी, सुभाष विश्वकर्मा समेत विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के लोगों ने दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें