फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तीन दिन बंद रहेंगे जिले मैदानी क्षेत्रों के स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र

Mon, 22 Jan 2024 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मंगलवार से तीन दिन तक चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्रों के इंटरमीडिएट तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षण संस्थानों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि मौसम विभाग के शीत लहर के पूर्वानुमान के चलते 23 से 25 जनवरी तक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने का निर्णय लिया है। हालांकि शिक्षणेत्तर कार्यों के मद्देनजर शैक्षणिक और मिनिस्टीरियल कर्मियों को स्कूल आना होगा। इस आदेश के बाद जिले के घाटी वाले क्षेत्रों के विद्यालय ही खुले रहेंगे। टनकपुर-बनबसा क्षेत्र के आमबाग और चंदनी संकुल के अंतर्गत आने वाले एक से इंटरमीडिएट तक सभी शिक्षण संस्थान 23 से 25 जनवरी तक बंद रहेंगे। चंपावत का 22 जनवरी का अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें