फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में भिंडेंगे स्कूल और खकोड़ा स्पोर्ट्स क्लब

Fri, 07 Oct 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
फुटबाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेगडू के मेहता पोखरा ग्राउंड में चल रही मोहन सिंह नगरकोटी मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में स्कूल क्लब और खकोड़ा स्पोर्ट्स क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच छंदा इलेवन और स्कूल क्लब के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में स्कूल क्लब ने छंदा इलेवन को 7-0 गोलों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। रेफरी संजय, लाइनमैन अनिल, संदीप रहे। 

 दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खकोड़ा स्पोर्ट्स क्लब और चाक इलेवन के बीच खेला गया। इसमें खकोड़ा ने चाक इलेवन को 5-0 गोलों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खकोड़ा की ओर से अनिल सिंह अधिकारी, पंकज अधिकारी ने दो-दो गोल किए जबकि संदीप मेहता ने एक गोल किया। रेफरी सूरज मेहता, लाईनमैन राकेश, सौरभ रहे।
विज्ञापन


आयोजन समिति के अनिल सिंह, महेंद्र सिंह, संजय सिंह के अनुसार प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आठ अक्तूबर शुक्रवार को  स्कूल क्लब और खकोड़ा स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ.महेश ढेक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र सिंह मेहता होंगे। फाइनल मुकाबला सायं चार बजे से खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें