पाटी (चंपावत)। जूनियर हाईस्कूल बिसारी में शनिवार को एक दिवसीय क्राफ्ट, मॉडल निर्माण कार्यशाला हुई। इसमें छात्र-छात्राओं को सजावटी सामग्री बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संदर्भ व्यक्ति सतीश ने छात्र-छात्राओं को आसपास की निष्प्रयोज्य सामग्री से विभिन्न प्रकार के पशु-पक्षियों, फूल, सजावटी गुलदस्ते, वैज्ञानिक समझ को विकसित करने वाले मॉडल बनाने का प्रशिक्षण दिया। शिक्षक रवीश पचौली ने संचालन किया।