फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: स्कूली बच्चों ने स्थानीय जड़ी बूटियों का प्रदर्शन किया

Fri, 07 Feb 2025 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल छीनीगोठ में बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए कौशल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक पल्लव जोशी ने विद्यार्थियों से ऐंपण थाल बनवाई। बच्चों ने स्थानीय जड़ी बूटी लाकर उनका प्रदर्शन भी किया। इसमें अश्वगंधा के पत्ते, सदाबहार के पत्ते, पुदीना, आम के पत्ते, धनिया, ढाक के पत्ते, गाय के गोबर, मूली का अचार, आंवले का आचार आदि बहुत सारी वस्तुओं का प्रदर्शन किया। अवगत कराया कि इससे भविष्य में इनके माध्यम से स्वरोजगार हासिल किया जा सकता है और पलायन पर रोक लग सकती है। प्रधानाचार्य बेचन यादव ने कहा कि भविष्य के प्रति सबको सचेत रहकर प्रयास करने चाहिए। कार्यक्रम में संजय भारद्वाज, त्रिलोचन जोशी, ओमप्रकाश, पवन कुमार, उमेश भट्ट, नंदन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें