टनकपुर (चंपावत)। स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत खेल विभाग की ओर से अंडर 14 और अंडर 19 आयु वर्ग अनुसूचित जाति के बालकों की जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। विजेता खिलाड़ियों का खेल विभाग स्टेडियम हॉस्टल सात दिनों तक कैंप करा प्रशिक्षण देगा।
उप जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट की देखरेख में स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम मैदान में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चंपावत के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी ने किया। अंडर 14 आयु वर्ग के बालकों की 100 मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम, हरीश कुमार द्वितीय, संजय भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में विकास आर्या, दीपक कुमार, कुंदन कुमार, 600 मीटर में अभिषेक कुमार, विशाल आर्या, हिमेश कुमार, 800 मीटर में आशीष आर्या, नीरज राम, अनुज विश्वकर्मा, 1500 मीटर में अजय कुमार, दिव्यांशु, विनय विश्वकर्मा ने क्रमश: पहले तीन स्थान प्राप्त किए। लंबीकूद में सागर कुमार प्रथम, विशेष कुमार द्वितीय, गौर कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
अंडर 19 आयु वर्ग के बालकों की 100 मीटर दौड़ में योगेश पार्की, तुषार कुमार, पंकज कुमार, 200 मीटर में सागर कुमार, अमन कुमार, दीपक कुमार, 400 मीटर में चतुर कुमार, सौरभ कुमार, सचिन टम्टा, 800 मीटर में भुवन लाल, कमल किशोर, अंकुर कुमार और 1500 मीटर दौड़ में सुरेंद्र प्रसाद, करन कुमार, राकेश कुमार क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। लंबीकूद में राहुल कुमार, सचिन कुमार, सुशील कुमार ने पहले तीन स्थान पर रहे। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि पहले तीन स्थान पर आए खिलाड़ियों को 24 फरवरी से एक मार्च तक स्टेडियम में कैंप में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आयोजन में इन लोगों ने दिया सहयोग
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आयोजन में रचित वल्दिया, प्रकाश जोशी, ललित मोहन भट्ट, चंद्र सिंह खोलिया, सहायक एथलेटिक्स प्रशिक्षक मुकेश शर्मा, चंद्रशेखर ओली, सुनील जोशी, मोहन सिंह, हीरा गिरी आदि ने सहयोग दिया।