फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 25 Jul 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
बालेश्वर मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन


सावन के दूसरे सोमवार को जिले के शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों और घरों में लोगों ने पार्थिव पूजा की। सुबह 4 बजे से ही भक्तजन मंदिरों में पहुंचने लगे थे। श्रावण के चलते मंदिरों का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। अस्कोट के मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर और खोलियागांव के हुस्केरदेव मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। सुंदरकांड के बाद मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर और हुस्केरदेव मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। 

चंपावत के बालेश्वर महादेव मंदिर, नागनाथ, डिप्टेश्वर,  क्रांतेश्वर, हरेश्वर, मानेश्वर, मल्लाडेश्वर, ताड़केश्वर आदि मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोहाघाट शिवालय में पूरा मंदिर प्रांगण हर हर महादेव के जयकारे के साथ गूंज उठा। शिवशक्ति में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं को लाइन लगानी पड़ी। नगर स्थित प्राचीन ऋषेश्वर मंदिर की बड़ी मान्यता है, कहा जाता है कि सच्ची श्रद्धा के साथ यहां आने वाला कभी खाली हाथ नहीं लौटता है। यहां नगर सहित रायनगर चौड़ी, कलीगांव, डैंसली, भुमलाई, कलीगांव, कोलीढेक, बनगांव, खूना, बलांई आदि गांवों से बड़ी संख्या में लोगों द्वारा शिवलिंग में बेलपत्र, दूध आदि का जलाभिषेक किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टनकपुर। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान शिव की आराधना की। सावन माह के सोमवार के दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ती है। आज दूसरे सोमवार को भी शहर और ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रही। पंचमुखी महादेव मंदिर, ज्ञानखेड़ा स्थित शिवालय, शारदा चुंगी क्षेत्र के शिवालय, सैलानीगोठ शिवालय, ज्ञानखेड़ा शिवालय में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें