फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को बचाने भालू से भिड़ गई भावना

Sat, 03 Dec 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
भावना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

पहाड़ की नारियां वक्त आने पर अपने पराक्रम का लोहा मनवाने में पीछे नहीं रहतीं। शनिवार को जंगल में पत्नी के साथ बकरियों को चराने गए छीनीगोठ के खिलानंद तिवारी (61) पर भालू ने हमला किया तो उनकी पत्नी भावना (56) उन्हें बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना भालू से भिड़ गई और वहां पड़ी लाठी से पीट-पीटकर भालू को खदेड़ दिया। इसके बाद भावना पति को अकेले घर तक  लाई और फिर ग्रामीणों की मदद से उसे संयुक्त चिकित्सालय ले गई, जहां इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

खिलानंद ने खुद भी पांच मिनट तक भालू से संघर्ष किया। अगर भावना उन्हें बचाने के लिए नहीं आती तो कुछ भी हो सकता था। भालू ने खिलानंद के हाथ, पैर और जांघ पर गहरे घाव किए हैं।  सूचना पर वन दरोगा दान सिंह भाकुनी, वन वीट अधिकारी महेश अधिकारी आदि भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायल का हाल जाना। वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्य ने बताया कि पीड़ित को मुआवजे के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें