फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर में सट्टा किंग समेत तीन रंगे हाथ गिरफ्तार

Sat, 13 Sep 2025 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। एसओजी की टीम ने क्षेत्र में लंबे समय से सट्टा कारोबार में लिप्त सट्टा किंग सलमान समेत तीन को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि सलमान पूरे शहर का सट्टा विवरण और पैसे लेकर सट्टे का कारोबार कर रहा था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि एसओजी प्रभारी एसआई कमलेश भट्ट के नेतृत्व में टीम ने सट्टे की खाईबाड़़ी की सूचना पर अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान शारदा घाट गेट, नंदाराम धर्मशाला पिथौरागढ़ चुंगी रोड स्थित कबाड़ की दुकान पर दबिश देकर तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इनमें शारदा घाट निवासी किशोर शर्मा उर्फ बगड़ से एक मोबाइल, सट्टे की नौ पर्चियां, एक पैन, 1230 रुपये, शारदा घाट निवासी राजकुमार उर्फ राजू से भी एक मोबाइल, सट्टा विवरण की एक डायरी, एक पैन और 4800 रुपये नगद बरामद किए। तीसरे और इस कारोबार को लंबे समय से कर रहे वार्ड संख्या पांच निवासी सलमान से एक मोबाइल और 1100 रुपये नगद बरामद हुए। तीनों के मोबाइल के व्हाट्सएप पर सट्टा लगाने का ब्योरा भी मिला है।

पूछताछ में सामने आया कि सलमान सट्टा किंग था। वह सट़्टा अंक और विजेता की डिटेल देता था। उसके साथी किशोर और राजकुमार सलमान के लिए काम करते थे। टनकपुर-बनबसा क्षेत्र के करीब 25-30 अन्य सट्टा कारोबारियों की भी जानकारी मिली है। एसओजी की टीम ने जांच शुरू कर दी है। एसओजी टीम में प्रभारी के साथ हेड कांस्टेबल मतलूब खान, गणेश बिष्ट, कांस्टेबल नासिर हुसैन और उमेश राज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें