फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री को सौंपे विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनते पर्यटन मंत्री सतपाल महराज। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का जोरदार स्वागत किया। लोनिवि विश्राम गृह में वह कार्यकर्ताओं से मिले। लोगों ने विभिन्न समस्याएं सुलझाने के लिए उन्हें ज्ञापन भी दिए। इस दौरान चेयरमैन गोविंद वर्मा ने लोहाघाट नगर के लिए सरयू पेयजल लिफ्ट योजना बनाने, नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने, टैक्सी स्टैंड निर्माण, दो चिल्ड्रन पार्क बनाने की मांग की। किसान यूनियन जिला संयोजक राजेंद्र पुनेठा, रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता के नेतृत्व में रामलीला मंच के सौंदर्यीकरण का ज्ञापन दिया। गंगा सिंह पाटनी, मोहन पाटनी, राजेश विश्वकर्मा, प्रकाश बोहरा आदि मां झूमाधुरी मंदिर को पर्यटन में शामिल करने की मांग का ज्ञापन दिया। आशा कार्यकत्रियों ने भी ज्ञापन दिया। इस दौरान पर्यटन मंत्री ऋषेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता के नेतृत्व में समिति ने मंदिर को पर्यटन सर्किट में शामिल कर मंदिर के सुंदरीकरण समेत मंदिर में सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की। इस मौके पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, दर्जा राज्यमंत्री केदार दत्त जोशी, मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा, मोहित पाठक, एलएम कुंवर, प्रकाश राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें