फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूल्ड आवास रोड में लगी आग पर अग्निशमन ने पाया काबू

विज्ञापन
चंपावत के पूल्ड आवास में लगी आग को बुझाते अग्रिशमन कर्मचारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के पूल्ड आवास रोड पर शनिवार को अचानक लगी आग पर अग्निशमन कर्मचारियों ने काबू पाया। पूल्ड आवास रोड में सीएमओ आवास के पीछे जंगल और चारागाह में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर स्टेशन लोहाघाट से एक यूनिट वाटर टेंडर के घटनास्थल को रवाना हुई। बड़े क्षेत्रफल में लगी आग के कारण वहां अग्निशमन के वाहन का पहुंचना संभव नहीं था। इसके बाद फायर यूनिट की टीम अग्निशमन वाहन को सड़क पर खड़ा कर पैदल घटनास्थल तक पहुंची और चीड़ के पेड़ की टहनियों से आग को पीट-पीट कर आग बुझाई। टीम में जगदीश सिंह तिलड़ा, महेश चंद्र जोशी, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, त्रिभुवन प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें