फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतीखान सिद्ध मंदिर को पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगा:महाराज

विज्ञापन
चंपावत जिले के देवीधुरा में पर्यतटन मंत्री का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को खेतीखान, पाटी और देवीधुरा क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने 15 करोड़ 88 लाख रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने खेतीखान सिद्ध मंदिर को पर्यटन सर्किट से जोड़ने और पाटी क्षेत्र में मस्टा मंदिर, देवाल शिव मंदिर, फटक शीला मंदिर को पर्यटन सर्किट से जोड़ने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए रोपवे का निर्माण किया जा रहा है, जिसके तहत से ठुलीगाड़ से पूर्णागिरि मंदिर तक पीपीपी मोड में रोपवे बनाया जा रहा है। देवीधुरा में केंद्र पोषित प्रदेश पर्यटन योजना के तहत हेरिटेज सर्किट के तहत 15.88 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन सुविधाओं के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कहा कि विश्व के पांच रोपवे में से एक देहरादून से मसूरी तक 300 करोड़ की योजना पर भी कार्य शुरू किया गया है। कहा कि पर्यटन विभाग राज्य के सभी जिलों में पर्यटन और तीर्थाटन की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पौराणिक महत्व के स्थलों को चिह्नित कर उन्हें सर्किट में शामिल करने की योजना बना रहा है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, पाटी ब्लॉक प्रमुख सुमन लता, पाटी ग्राम प्रधान मंजू पचौली, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक भट्ट, पूर्व प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, तेज सिंह बिष्ट, विक्रम गोस्वामी, राजू लडवाल, बहादुर मेहता, गोपेश पचौली, प्रवीन पाटनी आदि रहे।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग कर रहा जलाशयों का निर्माण
पाटी (चंपावत)। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि विभिन्न जिलों में जल संरक्षण के लिए सिंचाई विभाग जलाशयों का निर्माण कर रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत लघु सिंचाई विभाग ने 2161 सिंचाई हौज, चार यूनिट हाइड्रम, 109 आर्टिजन कूप और 945 पंपसेट की स्थापना कर 17525 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई क्षमता बढ़ाई है।
रामेश्वर घाट पर बढ़ाएं जरूरी सुविधाएं
चंपावत। बाराकोट की ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल ने दौरे पर आए प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन दिया। उन्होंने बाराकोट क्षेत्र में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चंपावत जिलों की सीमा पर स्थित बाराकोट ब्लॉक के पौराणिक महत्व वाले रामेश्वर घाट को सुविधायुक्त बनाने का आग्रह किया। बताया कि एतिहासिक और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण रामेश्वर घाट पर रोजाना बड़ी संख्या में शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है, लेकिन वहां घाट, जलौनी लकड़ी आदि जरूरी सुविधाओं की कमी है। इस स्थिति में सुधार के लिए कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाने का अनुरोध किया गया है। ब्लॉक प्रमुख फर्त्याल ने बाराकोट क्षेत्र के प्रमुख लड़ीधुरा महोत्सव में पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाकर तड़ाग के गल्लागांव से होने वाले हिमदर्शन के लिए व्यू प्वाइंटों के निर्माण का आग्रह किया गया है। महाराज ने तीनों मांगों पर जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

राजकीय मेला घोषित होगा बग्वाल मेला
पाटी (चंपावत)। देवीधुरा मां बाराही धाम के भ्रमण के दौरान बाराही धाम मंदिर कमेटी की ओर से पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से देवीधुरा बग्वाल मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग की। इस पर सतपाल महाराज ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि अगले वर्ष से मेले को राजकीय महिला घोषित करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें