फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रमक सूर्य मंदिर में साठी महोत्सव का शुभारंभ

Thu, 21 Sep 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत जिले के रमक सूर्य मंदिर में साठी महोत्सव का शुभारंभ करते डीएम नवनीत पांडे। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। पाटी ब्लॉक के रमक में आदित्य मंदिर में सूर्य षष्ठी (साठी) महोत्सव का शुभारंभ डीएम नवनीत पांडे ने रिबन काट कर किया। इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक कुमाऊंनी परिधान में झांकी निकाली तथा अल्मोड़ा के छोलिया समूह की ओर से मनमोहक छोलिया नृत्य प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा की क्षेत्र में विकास की अनेक संभावनाएं हैं। डीएम ने डोला यात्रा में भी शिरकत की। मेला स्थल पर चिकित्सा विभाग, उद्यान, कृषि, पशुपालन, आधार कैंप, ग्रामीण विकास विभाग की महिला समूह, राजस्व, आयुर्वेद, समाज कल्याण, बाल विकास, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रम समेत अन्य विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए।
इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख सुमनलता, तहसीलदार विजय गोस्वामी, ग्राम प्रधान सुनीता जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलांबर अटवाल, पूर्व प्रधान बसंत अटवाल, पूर्व सदस्य जिला पंचायत भोला सिंह, भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष माया भट्ट, साठी महोत्सव समिति अध्यक्ष मंगल जोशी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन तारा दत्त जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें