फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू पर बने पुल की हालत जर्जर 

Sat, 21 Jan 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
सरयू पर बने पुल की हालत जर्जर  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर सरयू नदी पर बने झूला (पैदल) पुल की जर्जर हालत के चलते आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। पुल की जर्जर हालत के चलते लोग खौफ के साये में पुल से गुजरने को मजबूर हैं। इस पुल के जरिए रोजाना भारत और नेपाल के सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने कई दशक पहले करीब 100 मीटर लंबे झूला पुल का निर्माण किया था। देखरेख न होने से पुल में जगह-जगह गड्ढे बने हैं। इसमें लोगों के पांव फंसने के अलावा गिरने का खतरा बना है। पंचेश्वर स्थित चौखाम बाबा मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।

साथ ही यहां का प्रसिद्ध तीर्थ होने के चलते अंतिम संस्कार के लिए यहां लोग शवों को भी लाते हैं। उत्तरायणी पर्व पर हर साल लगने वाले मेले में हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग से कई बार जर्जर पुल की मरम्मत की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक पुल की हालत में सुधार नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें