फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चाहा को होटल खोंलूलौ इत्ती टनकपुर.....

Tue, 28 Mar 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सरस आजीविका मेले में दिन के वक्त जहां स्वयं सहायता समूहों के स्टाल पर जमकर खरीदारी हो रही है वहीं रात में दर्शकों की भीड़ स्टार नाइट का आनंद उठा रही है। सोमवार रात उत्तराखंड के लोक गायकों ने स्वर का जादू बिखेरा। लोकगायिका माया उपाध्याय के-चाहा को होटल खोंखुलौ इत्ती टनकपुर...पर लोग जमकर नाचे।
विज्ञापन



नगर के रावत फार्म में 19 मार्च से शुरू हुए सरस आजीविका मेला की धूम मची है। लोकगायिका माया उपाध्याय ने दिना तू होली घर पाना, छोरी लछिमा, हाय ककड़ी झिलेमा गीतों से कार्यक्रम में समा बांधा। गायक कैलाश कुमार के खिड़की में भेरोली, मेरो जोहरा के अलावा हिंदी, सूफी, पंजाबी, नेपाली, हिमाचली गीतों पर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर किया।

गायक पुष्कर महर ने ओ हिमा, आजा मेरो दानपुरा गीत पेश किए। गायक रोहित चौहान ने छोरी चंदरा, धन सिंह की गाड़ी, पटवारी बन गयो जैसे कई गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। डॉ. दिव्या के नेतृत्व में बनारस के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। संचालन हेमंत बिष्ट, नरेश राय, भैरव दत्त राय ने किया।
विज्ञापन


म्युजिकल चेयर रेस में कुंती पाल प्रथम
टनकपुर (चंपावत)। सरस आजीविका मेले में मंगलवार को युवा कल्याण विभाग ने महिलाओं की म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता की जिसमें थ्वालखेड़ा की कुंती पाल ने प्रथम पुरस्कार जीता। इसके अलावा ज्ञानखेड़ा की भुवनेश्वरी रावत द्वितीय और खेतीखान की प्रतिभा वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें