फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 14 दिन से खराब पड़ी है अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन

Tue, 28 Mar 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल लोहाघाट की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हो पा रहा है। अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन 14 दिन से खराब पड़ी है। छह विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद भी लंबे समय से रिक्त हैं। कई बार जनप्रतिनिधियों की ओर से आवाज उठाए जाने के बावजूद विभाग ने अब तक कोई समाधान नहीं किया। इधर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने उप जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त न होने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन



उपजिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने पर सीएमओ की ओर से चंपावत से दूसरी अल्ट्रासाउंड मशीन भिजवाई गई लेकिन तकनीकी खराबी के कारण अल्ट्रासाउंड मशीन चालू होने से पहले ही दगा दे गई। पालिकाध्यक्ष वर्मा ने कहा कि अस्पताल में लंबे समय से स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, चर्म रोग, ईएनटी, सर्जन के पद रिक्त हैं जिससे मरीजों को उपचार के लिए निजी अस्पताल या दूसरे शहरों को जाना पड़ रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ के न होने से भी लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द नई अल्ट्रासाउंड मशीन व विशेषज्ञ डॉक्टरों को अस्पताल में नहीं भेजा गया तो वह जनता को साथ लेकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे।


अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से काफी परेशानी हो रही है। चंपावत और टनकपुर से भेजी गई अल्ट्रासाउंड मशीनें खराब निकलीं जिसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। नई अल्ट्रासाउंड मशीन और विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती के लिए स्वास्थ्य महानिदेशालय को लगातार पत्र भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. जुनैद कमर, चिकित्साधीक्षक, उप जिला अस्पताल लोहाघाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें