फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह सौ मीटर दौड़ में संजय ने मारी बाजी

विज्ञापन
बनबसा में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते डिग्री कालेज के छात्र। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। राजकीय डिग्री कॉलेज की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन हुई छात्रों की 1600 मीटर की दौड़ में संजय कुमार और छात्राओं की 1200 मीटर की दौड़ में मनोरमा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. आभा शर्मा ने किया। क्रीड़ा प्रभारी प्रो. डॉ. दिनेश कुमार गुप्ता की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता के तहत हुई छात्राओं की सौ मीटर की दौड़ मनोरमा, रेखा विश्वकर्मा, जया काला और छात्र वर्ग में विवेक टम्टा, कुणाल कापड़ी, अजय सिंह बिष्ट क्रमश : प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। छात्राओं की 1200 मीटर में दौड़ में मनोरमा, रेखा विश्वकर्मा, मेघा चंद क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। छात्रों की 1600 सौ मीटर की दौड़ में संजय कुमार, निखिल गुप्ता, आकाश क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे।
बैडमिंटन के युगल वर्ग में हिना और शिल्पी प्रथम, पूजा कुमारी और ज्योति द्वितीय, हिना और ललिता तीसरे स्थान पर रहीं। एकल वर्ग में ललिता, ज्योति, हिना क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। वालीबाल में अजय सिंह, मोहित सिंह, जगदीश बोहरा, चेतन चंद, प्रियांशु, कुणाल कापड़ी, निखिल व साकिब खान की टीम विजेता रही। कबड्डी में करन, एकांश गुप्ता, कुणाल कापड़ी, अजय सिंह बिष्ट, सागर चंद, चेतन व प्रियांशु की टीम विजेता। बैडमिंटन प्रतियोगिता डॉ. बीएन दीक्षित, वालीबाल की डॉ. आरएन पांडेय, कबड्डी की डॉ. शशि प्रकाश सिंह की देखरेख में हुई। रचित वल्दिया, सीएस खोलिया, ललित भट्ट ने पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी निभाई। खेलकूद प्रतियोगिताओं के सफल संपादन में हरीश चंद्र जोशी, त्रिलोक कांडपाल, अमर सिंह, नरसोनू, विनोद कुमार ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें