फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कूड़ा वाहन न आने से चरमराई सफाई व्यवस्था

Sat, 06 Jan 2024 10:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पालिका के कई वार्ड से कूड़े का निस्तारण नहीं हो रहा है। कूड़ा वाहन न आने के कारण लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। लोगों ने पालिका से जल्द कूड़ा निस्तारण के लिए कूड़ा वाहन भेजने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हतरंगिया से ओपीएस को जाने वाली गली, खड़ी बाजार गली, बीएसएनएल कार्यालय से बाड़ीगाड़ जाने वाली गली आदि स्थानों पर करीब 20 दिन से कूड़ा वाहन न आने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कैलाश बगौली, अजय पुनेठा, विपिन वर्मा, नवीन साह, महेश जोशी आदि ने बताया कि करीब 20 दिन से उनके क्षेत्र में कूड़ा वाहन न आने के कारण घरों के कूड़े का निस्तारण नहीं हो पाया है। ईओ प्रियंका रैक्वाल ने बताया कि कूड़ा वाहन खराब होने के कारण दिक्कत हो रही है। कूड़ा वाहन ठीक न होने तक कूड़ा निस्तारण की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें