फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सीएम के निदेश के बाद सनिया नाले की हुई सफाई

Sun, 11 May 2025 10:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। सीएम ने लोगों की शिकायत पर बनबसा में सनिया नाले की सफाई के लिए आदेश दिए और वन विभाग को मगरमच्छों से सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत देवीपुरा के निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने सीएम को अवगत कराया कि सनिया नाले में अत्यधिक कटाव के कारण गांव को खतरे का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही नाले में बड़े मगरमच्छ देखे गए हैं, इससे क्षेत्रवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल है। सीएम के निर्देश के बाद सिंचाई विभाग ने एक घंटे के भीतर जीसीबी मशीन बुलवाकर नाले की सफाई करा दी। वहां ग्रामीण सुरेश उप्रेती, अशोक सिंह, हरीश सिंह, विवान सिंह वर्मा, देवी ललिता देवी आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें