फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सीएम ने भारत-नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन मार्ग का किया निरीक्षण

Sun, 11 May 2025 10:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बनबसा में एसएसबी के जवान से मिलकर हौसल अफजाई करते सीएम पुष्कर सिंह धामी। स्रोत: सूचना विभाग चंप
विज्ञापन
चंपावत। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा स्थित भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में निर्माणाधीन नेपाल के ड्रायपोर्ट तक बनने वाले फोरलेन मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बनबसा से नेपाल सीमा तक बनने वाला यह मार्ग रणनीतिक, व्यापारिक और सामरिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को तेजी, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए।
विज्ञापन

बता दे कि मार्ग का निर्माण कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) कर रहा है। परियोजना के लिए एनएचएआई को 7.28 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित की जा चुकी है। कुल 3.06 किमीर लंबे इस फोरलेन मार्ग के निर्माण के लिए प्रारंभिक रूप से 177 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई थी लेकिन भौगोलिक और तकनीकी कारणों से अनुमानित लागत में 80 करोड़ रुपये की वृद्धि संभावित है। इससे कुल बजट 250 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। निर्माण कार्य मार्च 2023 में प्रारंभ हुआ था और पहले इसे 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य था। किंतु बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण अब यह परियोजना 2027 तक पूरा किया जाएगा। इस मार्ग पर एक फ्लाईओवर, एक बड़ा पुल और दो छोटे पुलों का निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें