कार्यशाला में छात्राओं को जानकारियां देतीं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी बीनू गहतोड़ी। स्रोत: वि
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय इंटर कॉलेज जानकीधार में समग्र शिक्षा अभियान के तहत छात्राओं की एडोलसेंस कार्यशाला हुई। इसमें छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं कर उन्हें स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए। प्रभारी प्रधानाचार्य नरेश चंद्र राय ने कार्यशाला का शुभारंभ किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी बीनू गहतोड़ी ने किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन और बचाव, नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी। निबंध प्रतियोगिता में संगीता, मानसी पांडेय, दीपिका बोहरा, तनुजा, ड्राइंग में बबीता बोहरा, तनुजा जोशी, ज्योति, क्विज में प्रिया, संगीता, दिया पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान गीता कालाकोटी, कला चंद, नीलम गोस्वामी, दीपा तिवारी, शोभा बिष्ट मौजूद रहीं। संवाद