चंपावत के कलेक्ट्रेट मोटर मार्गों पर चूने का छिड़काव करते कर्मी। स्रोत - विभाग
चंपावत। जिला मुख्यालय के आंतरिक मार्गों पर प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने बुधवार को पाला प्रभावित क्षेत्रों में नमक और चूने का छिड़काव किया। इससे सर्दी के दिनों में पालाग्रस्त सड़कों पर दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी। नगर के कलक्ट्रेट मार्ग, ढकना-बडोला मार्ग, ललुवापानी-बनलेख मोटर मार्ग, दुधापोखरा मोटर मार्ग समेत अन्य आंतरिक संपर्क मार्गों पर चूने का छिड़काव किया गया।
विभाग के अधिशासी अभियंता एमसी पलड़िया ने बताया कि डीएम मनीष कुमार के निर्देशों पर काम किया जा रहा है। पाला से फिसलन भरी सड़कों पर वाहन चालकों को होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नमक और चूना छिड़काव किया जा रहा है। वहां अपर सहायक अभियंता पंकज पटवा, सहायक अभियंता सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।