फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिला पंचायत में कुर्सी के विवाद से रुका कर्मियों का वेतन

Wed, 07 Aug 2024 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला पंचायत में अपर मुख्य अधिकारी की कुर्सी को लेकर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। विवाद के चलते हर कोई परेशान हैं। विवाद के चलते कर्मचारियों का दो माह से वेतन रुका हुआ है। अब जिला पंचायत अध्यक्ष, नए अपर मुख्य अधिकारी शासन से मिलने वाले निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत में अपर मुख्य अधिकारी की कुर्सी का विवाद नहीं थमने से पंचायत के कामकाज ठप हैं। अपर मुख्य अधिकारी भगवत पाटनी टिहरी तबादला होने के बाद हाईकोर्ट से स्टे ले आए हैं। यूएस नगर से आए अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने शासन के आदेशानुसार कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

नए अपर मुख्य अधिकारी तेज ने बताया कि 24 जुलाई को उनका स्थानांतरण हो गया था। 26 जुलाई को योगदान सूचना दी थी। पांच अगस्त को ज्वाइनिंग के लिए आया था, लेकिन जानकारी में आया कि पूर्व अपर मुख्य अधिकारी ने स्थानांतरण को लेकर स्टे ले लिया है। अब शासन को इसकी जानकारी दी गई। उनके दिशा निर्देश के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने बताया कि पांच अगस्त को उनका डिस्पैच रजिस्टर भी गायब था। छह अगस्त को रजिस्टर मिल गया। उन्होंने बताया कि कर्मियों का वेतन और अन्य कार्य शासन के निर्देश के बाद किए जाएंगे।

इधर, अपर मुख्य अधिकारी भगवत पाटनी का कहना है कि वह कोर्ट के स्टे के चलते अभी भी पद पर हैं। उन पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह पूरी तरह निराधार हैं। जिले का प्रसिद्ध देवीधुरा मेले के आयोजन को लेकर इस विवाद के संशय होने लगा है। मेले को पूरी तरह जिला पंचायत कराती हैं, लेकिन दूसरी बार मां वाराही धाम देवीधुरा में हुई बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष, अपर मुख्य अधिकारी मौजूद नहीं थे। बैठक में डीएम, एसपी और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें