फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह से नहीं मिला वेतन, इंजीनियरों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चंपावत में प्रदर्शन करते पेयजल निगम के इंजीनियर। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। चार माह का वेतन न मिलने से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ (पेयजल निगम) के सदस्य परेशान हो गए हैं। इसलिए उन्होंने बृहस्पतिवार से आंदोलन की शुरुआत की है। जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सुयाल के नेतृत्व में बृृहस्पतिवार को चंपावत में गेट मीटिंग कर वेतन मांगा। जोरदार नारेबाजी के बीच विरोध, प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

संगठन ने कहा कि विभाग हर घर नल से जल कार्यक्रम के तहत लगातार मेहनत कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद वे वेतन को तरस गए हैं। कर्मियों ने कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति, स्थानांतरण, एरियर का भुगतान, कोटिकरण, पेट्रोल की मंजूरी सहित कई मांगों को लेकर भी आवाज उठाई। विरोध जताने वालों में महेंद्र सिंह मनराल, महेंद्र जग्गी, अनिल कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें