फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर में 341 लाख की लागत से बनेगा सैनिक विश्राम गृह

Sun, 18 Jun 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
जनकपुर में ऐसा बनेगा सैनिक विश्राम गृह।
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्व सैनिकों को ठहरने की उचित सुविधा मिले इसके लिए प्रदेश सरकार टनकपुर में 341.25 लाख की लागत से सैनिक विश्राम गृह का निर्माण करा रही है। सरकार ने इस वित्तीय वर्ष की पहली किस्त के रूप में 135 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए हैं। इस सैनिक विश्राम गृह में दो अधिकारी कक्ष, चार एकल जूनियर अधिकारी कक्ष, दो जेसीओ कक्ष, चार अन्य रैंक के परिवार कक्ष और 15 बेड की दो डॉरमेट्री बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के हवाले से मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि टनकपुर में बनने वाले सैनिक विश्राम गृह के निर्माण के लिए 135 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। इस वित्तीय वर्ष में यह पहली किस्त है जबकि गत वित्तीय वर्ष में 20 लाख रुपये की दो किस्तें जारी की जा चुकी हैं। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा है कि सरकार ने जहां टनकपुर में सैनिक विश्राम गृह के लिए बजट मंजूर किया है, वहीं जखोली और घनशाली में भी सैनिक कल्याण विभाग के अतिथि गृहों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। सैन्यधाम निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है और 50 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। हल्द्वानी और ऋषिकेश के सैनिक कल्याण अतिथि गृहों का जीर्णोद्धार भी जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें