फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों ने सुरक्षा और सतर्कता के टिप्स दिए 

Fri, 04 Nov 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
जवानों ने सुरक्षा और सतर्कता के टिप्स दिए  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 एसएसबी की बूम में तैनात 57वीं बटालियन की सी कंपनी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत उचौलीगोठ के राजकीय जूनियर हाईस्कूल में छात्रों की वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कार बांटे। कंपनी कमांडर भजेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने सुरक्षा और सतर्कता के बारे में छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कंपनी कमांडर ने बताया कि जागरूकता सप्ताह का शनिवार को संपन्न होगा।

इस मौके पर सतर्कता विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता की गई। विजेता छात्र-छात्राओं को एसएसबी द्वारा पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। आयोजन में  विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश जोशी के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाओं और एसएसबी के हवलदार भगवती प्रसाद जोशी, बलविंदर सिंह समेत आठ जवानों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन


बनबसा। एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना के निर्देश पर जवानों ने शुक्रवार को शारदा इंटर कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। प्रधानाचार्य राजेश तिवारी की अध्यक्षता और शिक्षक मनमोहन गोस्वामी के संचालन में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने छात्रों को भ्रष्टाचार उन्मूलन और सतर्कता जागरूकता के बारे में जानकारी दी। क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं के अलावा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले अन्य 16 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन


वाहिनी एफ कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट सी मघेश ने छात्रों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर शिक्षक वीके मिश्रा, एचएस चौहान, इंदु मेहता, मंजू आर्या, निर्मला कापड़ी, वासिफा अंसारी, प्रीति चंद, गोमती चंद, डीएस खती के अलावा एसएसबी के अधिकारी और जवान मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें