फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने दी 19 से कार्य बहिष्कार की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। वाल्मीकि बस्तियों में सामुदायिक भवनों के सौंदर्यीकरण, मोहल्ला स्वच्छता समितियों को पांच सौ रुपये प्रोत्साहन राशि देने समेत 12 सूत्री मांगों के लिए नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों ने बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार किया, लेकिन वार्ता में मांगों को पूरा करने आश्वासन मिलने के बाद वे काम पर लौट आए।
विज्ञापन

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले पर्यावरण मित्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने पालिका कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। दोपहर में प्रभारी ईओ अभिनव कुमार ने कर्मचारियों नेताओं से वार्ता की। ईओ ने पर्यावरण मित्रों की पालिका स्तर की मांगें स्वीकार कीं और शासन स्तर की मांगों को पत्राचार करने का आश्वासन दिया। इस पर्यावरण मित्रों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। वार्ता में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कमलेश, मंत्री रामरतन, बसंतराज चंद, कैलाश पटवाल, विनोद बिष्ट, प्रियंका रैक्वाल, लक्ष्मण सिंह बोहरा, राकेश कुमार वाल्मीकि, विशाल बाबू आदि थे।
सफाई कर्मियों ने दी 19 से कार्य बहिष्कार की चेतावनी
चंपावत। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने 11 सूत्री मांगों के लिए 19 जुलाई से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। इसके लिए बृहस्पतिवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में शाखाध्यक्ष अर्जुन कुमार, विपिन कुमार, रोहित पवार, राजू वाल्मीकि, मनोज कुमार, विकेश कुमार, संजय कुमार आदि के हस्ताक्षर थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें