झालाकुड़ी-नौलापानी सड़क की कटिंग का औपचारिक आगाज करती कार्यदाई संस्था और मौजूद लोग।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत ब्लॉक के नौलापानी, झालाकुड़ी सहित कई गांव जल्द ही सड़क से जुड़ सकेंगे। इन गांवों को जोड़ने वाली सड़क की कटिंग का काम मंगलवार को औपचारिक आगाज किया गया। रोड बनने से आसपास के कई गांवों को लाभ मिलेगा।
कार्यदायी संस्था के जेई रमेश जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनने वाली इस सड़क की लागत 6.20 करोड़ रुपये है। इस मौके पर जेसीबी से कटिंग कर काम का विधिवत आगाज किया गया। इस मौके पर जीवन चौहान, शंकर जोशी, मनोज चौहान, दुर्गा सिंह, रघुवर दत्त, किशन राम आदि मौजूद थे।