फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइपास के विरोध में ग्रामीण मुखर

Wed, 10 Jan 2018 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में निर्माणाधीन बारहमासी सड़क पर लोहाघाट के देवराड़ी बैंड से लेकर पाटन स्थित पेट्रोल पंप तक प्रस्तावित बाइपास के विरोध में ग्रामीण मुखर हो गए हैं। 12 जनवरी को बाइपास के विरोध में ग्रामीण जुलूस निकालने के बाद एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड प्रगति मंच के जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता का कहना है कि देवराड़ी बैंड से पाटन के समीप पेट्रोल पंप तक प्रस्तावित बाइपास सड़क से लोगों को भारी नुकसान हो रहा है। इसके चलते ग्रामीणों की पुश्तैनी जमीन, फलदार और छायादार पेड़-पौधे, पंचायती जंगलों को काफी नुकसान पहुंचेगा। करीब एक माह पूर्व भी कलीगांव, रायनगर चौड़ी और राईकोट के ग्रामीण बाइपास सड़क का विरोध कर चुके हैं। बताया गया कि 12 जनवरी को बाइपास के विरोध में नगर पंचायत परिसर में रायनगर चौड़ी, डैंसली, कलीगांव और राइकोट के लोग जोरदार प्रदर्शन करेंगे।


बाइपास में आएगी 500 नाली नाप जमीन
बारहमासी मार्ग में दो बाइपास प्रस्तावित किए गए हैं। पहला चंपावत में फुलारगांव से तिलौन तक करीब 11 किमी बाइपास बनेगा। यहां आमतौर बाइपास को लेकर विरोध नहीं है। मगर लोहाघाट में बनने वाले दूसरे बाइपास का पुरजोर विरोध किया जा रहा हैै। लोहाघाट में करीब 10 किमी बाइपास बनेगा। इसमें 528 नाली वन भूमि के अलावा 500 नाली नाप भूमि भी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें